News
20 लाख की फर्जी लूट का खुलासा: दो गिरफ्तार, माल बरामद

20 लाख की फर्जी लूट का खुलासा: दो गिरफ्तार, माल बरामद
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में कार सवारों के साथ 20 लाख रुपए के शाल की फर्जी लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से माल, तंमचा, गाड़ी आदि बरामद की है।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र में विगत 25 अगस्त को कार सवारों ने लाखों रुपए के शाल लूटने की सूचना पुलिस को दी थी।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि जांच में लूट की घटना फर्जी निकली,जिस पर दो आरोपियों बरेली निवासी साबिर व शादाब को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 20 लाख रुपए के 133 शॉल , तंमचा, गाड़ी आदि बरामद की।












