ATMS College of Education Menmoms
News

20 करोड़ की प्रोपर्टी को लेकर  सौतेली मां की हत्या के आरोपी व फरार बेटे पर पुलिस ने रखा 15 हजार का ईनाम

हापुड़।
नगर में दिनदहाड़े हुई सपा नेता की पत्नी की हत्या में सपा नेता ने अपने बेटे पर प्रोपर्टी को लेकर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने फरार बेटे पर 15 हजार ईनाम रखा है।

मृतका के पति व सपा नेता
जहीर सलमानी ने थाने में दर्ज एफआईआर में कहा था कि उन्होंने दो निकाह किए हैं। उसकी पहली पत्नी का नाम फातिमा है। जिससे उसे चार बच्चे इमरान, इमराना, रिजवान, शहाना है। बडी लड़की इमराना का निकाह हो चुका है। उसकी दूसरी पत्नी का नाम नाजरीन है। जिससे उसके एक लड़का रिहान है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने
अपनी दूसरी पत्नी व बेटे के नाम
ग्राम चित्तौली में दो माह पूर्व जमीन खरीदी थी। जिससे उसका बड़ा लडका इमरान नाजरीन से रंजिश रखने लगा था। नाजरीन व इमरान के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। जिसमें पहले भी कई बार कहा सुनी हुई थी। पीड़ित ने दोनों का बीच बचाव किया था।

उन्होंने कहा कि उसी ने सम्पत्ति के बटवारे को लेकर उसकी पत्नी की हत्या की है। बेटे इमरान की संगत अच्छी नही थी। इमरान नें अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मेरी पत्नी की हत्या की है।

एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामलें में फरार हत्यारोपी इमरान पर 15 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page