HapurNewsUttar Pradesh
घेर में ले जाकर किशोरी से किया रेप,

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व उससे दुष्कर्म किया ।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि नौ अप्रैल 2026 को 15 वर्षीय किशोरी घर से कूड़ा डालने गई थी। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों से जानकारी मिली कि किशोरी गांव के एक युवक के घेर में है। जब परिवार वहां पहुंचा, तो किशोरी घबराई हुई मिली। उसने बताया कि शिवम उसे बहला-फुसलाकर अपने घेर में ले जाकर दुष्कर्म किया।
थाना पिलखुवा प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है ।











