ATMS College of Education Menmoms
News

पीएफआई के लिए रंगदारी मांगने का आरोप,दी तहरीर

पीएफआई के लिए रंगदारी मांगने का आरोप,दी तहरीर

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी मोहम्मद शाहिर ने मुस्लिम युवक मंच के एक पदाधिकारी समेत चार व्यक्तियों पर पीएफआई के माध्यम से रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। युवक ने इसकी शिकायत एसपी से की है। मोहम्मद शाहिर ने बताया कि 27 मई की रात को मुस्लिम युवा मंच एक पदाधिकारी समेत चार व्यक्तियों ने उसे रोक लिया था। आरोप है कि आरोपियों ने पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को रुपये की आवश्यकता होने की उससे बात कही थी। इसके बाद आरोपियों ने पीएफआई के नाम पर उससे तीन लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। रुपये न देने पर आरोपियों ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। मामले में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने स्थानीय पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page