M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

वाराणसी एयरपोर्ट के टॉयलेट से बरामद हुए 16 सोने के बिस्किट, कीमत जानकर कस्टम विभाग के होश उड़ गए!

टिपनी

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को करोड़ों का सोना मिला है. सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट IX-184 शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। कस्टम विभाग की टीम ने शारजाह से आए यात्रियों की जांच की, लेकिन किसी के पास से कोई अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई.

विस्तार

सीमा शुल्क विभाग की टीम ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के शौचालय से सोने के 16 बिस्कुट बरामद किए हैं. बरामद सोने के बिस्किट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.125 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट IX-184 शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। कस्टम विभाग की टीम ने शारजाह से आए यात्रियों की जांच की, लेकिन किसी के पास से कोई अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई. इसके बाद शौचालय की नियमित जांच की गई तो वहां काली पॉलीथिन में रखे सोने के 1866.100 ग्राम के 16 बिस्कुट मिले। बरामद सोना विदेशी है। सोना जब्त करने के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संबंधित यात्री का पता लगाया जा रहा है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page