ATMS College of Education Menmoms
News

पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की मनाई जयंती, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की मनाई जयंती, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

हापुड। जिला व् शहर कांग्रेस जनों ने दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्रित होकर महान स्वतंत्रता सैनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पंडित रामप्रसाद बिस्मिल को याद करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रान्तिकारी धारा के एक प्रमुख सेनानी थे, जिन्हें 30 वर्ष की आयु में ब्रिटिश सरकार ने फाँसी दे दी। वे मैनपुरी षड्यन्त्र व काकोरी-काण्ड जैसी कई घटनाओं में शामिल थे तथा हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के सदस्य भी थे।
शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने रामप्रसाद बिस्मिल ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल एक कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाभाषी, इतिहासकार व साहित्यकार भी थे। बिस्मिल उनका उर्दू तखल्लुस (उपनाम) था जिसका हिन्दी में अर्थ होता है आत्मिक रूप से आहत। बिस्मिल के अतिरिक्त वे राम और अज्ञात के नाम से भी लेख व कवितायें लिखते थे। कांग्रेस जनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिग्गज किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि भी मनाई। कांग्रेस जनों ने राजेश पायलट जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि देने वालों में सभासद सुशील शास्त्री, इकबाल प्रधान, वाई के शर्मा, डॉ.वीसी शर्मा, कुसुम लता, सविता गौतम, हारून सिद्दीकी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, डॉ.अफजाल, जलज तेवतिया, शहजाद, सिराजुद्दीन, भरतलाल शर्मा, मास्टर शहरयाब, यशपाल ढिल्लो, सुबोध शास्त्री, निसार पठान, अतिकूर रहमान सैफी, ख़ुशनूद अली, गोपाल भारती, फिरोज कुरैशी, अनुज कुमार, जस्सा सिंह आदि लोग मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page