M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड संपत्ति को सीज करने और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर चार्जशीट दाखिल करने के संबंध में कांग्रेसियों ने दिया धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ दर्ज कराया अपना विरोध प्रदर्शन

*ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड संपत्ति को सीज करने और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर चार्जशीट दाखिल करने के संबंध में कांग्रेसियों ने दिया धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ दर्ज कराया अपना विरोध प्रदर्शन.

*सत्ता की आड़ में ED का दुरुपयोग कर केंद्र की भाजपा सरकार कर रही हैं कांग्रेस नेताओं को परेशान, केंद्र सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस कर रही हैं देश भर में विरोध प्रदर्शन, केंद्र की भाजपा सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे – राकेश त्यागी.

हापुड़। बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस जन नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के संयुक्त नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। *जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा* कि केंद्र की भाजपा सरकार ED का दुरुपयोग कर नेशनल हेराल्ड संपत्ति को सीज कर रही है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर असंवैधानिक तरीके से चार्ज शीट दाखिल कर रही है। जिसके विरोध में आज देश भर में कांग्रेस जन केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं और केंद्र सरकार के इस रवैए के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा हैं कि अगर केंद्र सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो देश में हर कांग्रेस जन जेल भरो आंदोलन चलाएगा। *शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा* कि केंद्र सरकार सत्ता की आड़ में अंधी हो चुकी है। जब जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता के लिए सड़क पर आकर संघर्ष करते हैं और जनता की आवाज को उठाते हैं तब तब यह तानाशाह सरकार गांधी परिवार पर असंवैधानिक तरीके से सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर उन पर कार्रवाई करती है केंद्र सरकार के इस कृत्य की देश भर का हर कांग्रेस जन कड़ी आलोचना करता है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार जब भी उनके नेता राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर असंवैधानिक तरीके से कार्यवाही करेगी कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क पर आकर इस सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का काम करेगा। कांग्रेस उन्होंने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार की इस मनमानी को हम नहीं चलने देंगे। कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात धरना दिया। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, सभासद सुशील शास्त्री, इंद्रराज बांगा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, जाहिद हुसैन, सुबोध शास्त्री, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, नरेश भाटी, धर्मेंद्र कश्यप, कुसुमलता, ऐजाज अहमद, जलज तेवतिया, निसार खान, संदीप कुमार, हारून सिद्दीकी, अब्दुल कलाम, रविन्द्र गुर्जर, सुखपाल गौतम, विनोद कर्दम, शहजाद, अब्दुल कलाम, रईस अन्नू, राहुल, विशाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे.!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page