गन्ना का मूल्य 450 रु.कुंटल घोषित करने व बकाया भुगतान कराने की उठाई मांग

,हापुड़।
सिंभावली गन्ने समिति पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महापंचायत किसान नेताओं ने गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंटल करने व समय से गन्ने का भुगतान कराने की जोरों मांग उठाई। महापंचायत उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार को सौंपा।
सिंभावली गन्ना समिति पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महापंचायत में जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के साथ दर्जनों गांव से किसान ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना समिति पहुंचे। महापंचायत में जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ0 धर्मेन्द्र मलिक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ0 मांगेराम त्यागी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गये 11 सूत्रीय मांग पत्र में गन्ना सीजन चलने से पहले 450/कुंतल गन्ने का रेट घोषित हो व बकाया गन्ना भुगतान समय पर कराने,जिले में सभी सोसाइटी के द्वारा सिंभावली को छोडक़र अन्य सभी मिलों के प्रस्ताव हुए गन्ना केंद्र स्थापित करने,ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने,गढ़ खादर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर सभी फसलों का मुआवजा दिलाने, गेहूं बुवाई तक ओवरलोड न काटने,वर्ष 2004 में बिजली घोटाले में जिन किसानों के पास बिल जमा रसीद हैं उनके बिल ठीक कराने व बाकी सभी बकाया खत्म कराने,धान का रेट सही मिले और चबूतरों पर बोली ना लगे,गन्ना सीजन चलने से पहले अस्थाई सडक़ निर्माण कराने,गन्ना बुवाई करने वाले किसानों को मैली नि:शुल्क देन,वह अपने घरेलू उपयोग के लिए किसानों को पूर्व की भांति चीनी देन,कीटनाशक दवाईयों पर छूट देने और मुख्य कंपनी की दवाईयां टेस्ट करके मंगवाने,गन्ना बुवाई हेतु ट्रेंच की व्यवस्था कराने,पत्ती गलाने हेतु जैविक दवाई मुफ्त देने,समितियों में गन्ने की आवश्यकता हेतु पोटाश एवं सुपर खाद देने की मांग की।












