M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

नेशनल हाईवे- 334 पर कार सवार दंबगों ने दूसरी कार सवार युवकों पर बेल्ट, लात-घूसों से की मारपीट व फायरिंग, हुए फरार

हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 334 पर बुधवार देर रात कार सवार आधा दर्जन दंबगों ने बीच सड़क पर दूसरी कार रोकी और उसमें सवार चार युवकों की बेल्ट, लात-घूसों से मारपीट व हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मोदीनगर के गांव रोरी निवासी शिवम ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों सादिक, शाकिर और सावेज के साथ अग्रवाल पराठा होटल पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। तभी लाल रंग की स्विफ्ट कार में सवार छह युवक वहां पहुंचे और बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज करने लगे।
जब शिवम और उसके साथी विवाद बढ़ता देख अपनी कार से घर की ओर रवाना हुए तो कुछ दूरी आगे जाकर उसी स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को बीच हाइवे पर जबरन रोक दिया। इसके बाद सभी छह आरोपियों ने उतरकर पीड़ितों पर सामूहिक हमला बोल दिया। उन्होंने बेल्ट से पिटाई की, लात-घूसों से मारकर घायल किया। इस दौरान एक आरोपी ने हवा में फायरिंग भी कर दी, जिससे आसपास के वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने ईंट मारकर पीड़ित की कार का शीशा भी तोड़ डाला। मारपीट के बाद आरोपियों ने युवकों को जान से मारने की खुली धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page