पीडि़त किसान परिवार सहित बैठा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

,हापुड़।
दिल्ली रोड स्थित गांव सबली निवासी पीडि़त किसान नूतन प्रकाश त्यागी परिवार सहित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण गेट के बाहर बैठ गया है। पीडि़त का कहना है,कि उसकी मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण गेट के बाहर परिवार सहित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बैठा पीडि़त नूतन प्रकाश त्यागी ने बताया कि उसकी मांग है,कि खसरा संख्या 669-670 व 702 ग्राम चमरी के करार पत्र,शपथ पत्र,फार्म सीसी और तहसील द्वारा जारी नोडयूज दस्तावेजों की जांच व प्रतिलिपि देने,12.2.2008 को हुए समझौते के अनुसार मूल कृषकों को 6 प्रतिशत विकसित भूमि देने,6 प्रतिशत विकसित भूखंड करार पत्रों में अंकित किया था,जो नहीं किया गया की जांच व पूर्व में 6 प्रतिशत भूमि किस आधार पर दी गई,अपर जिलाधिकारी भू अर्जन,सिंचाई विभाग गाजियाबाद के पत्रांक 176-8 अ.वी.अ.भू.अर्जन सिंचाई गाजियाबाद के दिनांक 1.3.2011 के आदेश की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने व खसरा संख्या 669-670 व 702 के कूट रचित दस्तावेजों की जांच की जाये।












