दुकानदार से डेढ़ लाख रुपए के फोन की ठगी के मामले में कथित भाजपा नेता सहित दो गिरफ्तार

दुकानदार से डेढ़ लाख रुपए के फोन की ठगी के मामले में कथित भाजपा नेता सहित दो गिरफ्तार
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कथित भाजपा नेता द्वारा एक दुकानदार से डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल लेकर एक हजार रुपए देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि गढ़ में तहसील रोड पर घंटाघर के पास उनकी मोबाइल की दुकान है। कोतवाली रोड निवासी कथित भाजपा नेता संजीव यादव एक मई को उससे डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन खरीदकर ले गया था। इस दौरान एक हजार रुपये देकर शेष राशि घर से लाने की बात कह कर गया था।
दुकानदार ने आरोप लगाते हुए बताया कि लेकिन इसके बाद न तो पैसे दिए और न ही फोन लौटाया। दुकानदार ने कई बार संपर्क किया। आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा। जब राहुल ने फोन या पैसे वापस मांगे तो उसने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी संजीव यादव व असलम को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया गया है।












