हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में जिम से लौट रहे हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी को गोली मारने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की शेर वाली कोठी के सामने रहने वाले अतुल त्यागी 18 अगस्त की रात में जिम से लौट रहा था । इसी दौरान बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही अतुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में लोगों ने उसे देव नानंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया।
इस मामले में हिस्ट्रीशीटर के भाई
कृष्णकांत त्यागी ने मनीष शर्मा उर्फ मतनौरा, दिपांशु त्यागी उर्फ चिंटू और भाजपा नेता प्रशांत गौड़ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई थी।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि घायल अतुल त्यागी कोतवाली नगर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। इस मामले में नामदर्ज आरोपी मनीष शर्मा उर्फ मतनौरा कै गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












