News
पानी पी रही युवती को खेत में खींचकर रेप का आरोप

नलकूप पर पानी पी रही युवती को खेत में खींचकर रेप का आरोप
, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करने के बाद नलकूप पर पानी पी रही एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर खेत में खींचकर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम खेत से काम करके वापस घर लौटते समय नलकूप पर पानी पी रही थी, तभी गांव निवासी दूसरे संप्रदाय का एक युवक वहां आया और उसे अकेला देख उसको खेत में खींच कर ले जाकर रेप कर फरार हो गया ।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












