पार्टनरशिप में 3.25 लाख रुपए की ठगी

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने बिजनेस पार्टनर पर 3.25 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
सिंभावली के गांव वैठ निवासी अकरम बताया कि एक वर्ष पूर्व उसने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ साझेदारी में लोहे की टिन शेड निर्माण का कार्य शुरू किया था। पीड़ित का आरोप है कि काम के दौरान साझेदार ने लेन-देन में अनियमितता की और बिना जानकारी के कई बार रुपये निकाले। जांच में करीब 13 लाख 50 हजार रुपये का हेरफेर सामने आया। बाद में गांव के लोगों की मौजूदगी में समझौता कराया गया, जिसमें आरोपी पक्ष ने 3 लाख 25 हजार रुपये वापस देने की सहमति जताई थी। पीड़ित का आरोप है कि अब तय की गई धनराशि देने से इंकार किया जा रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












