नवविवाहिता की मौत के में एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

हापुड़-
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में सोते समय मौत हो गई। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के रसूलपुर निवासी दो सगी बहनों की शादी दो माह पूर्व हाफिजपुर के गांव काठीखेड़ा निवासी दो सगे भाईयों से हुई थी।
देर रात सभी परिजन खाना खाकर सो गए। गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा व थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मामले की सूचना मिलते ही मायकेवालों ने घटनास्थल पर पहुंच जमकर हंगामा किया और सुसरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।
मायकेवालों का आरोप हैं कि पति शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी है।












