HapurNewsUttar Pradesh
अस्पताल से दवा लेने के लिए युवती को भगा ले गया युवक

हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने युवक पर उनकी 23 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि दो दिसंबर की दोपहर उनकी पुत्री मोहल्ला कविनगर स्थित एक अस्पताल से दवा लेने के लिए गई थी। रात तक घर न लौटने पर उन्होंने पुत्री को काफी तलाश किया। इसके बाद उन्हें पता चला कि अल्ताफ निवासी गंगा गढ़ी खुर्जा जिला बुलंदशहर उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर अल्ताफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द युवक को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।












