हापुड़ से नोएडा तक चलें इलेक्ट्रानिक एसी बसें, शासन से की मांग

हापुड़ से नोएडा तक इलेक्ट्रानिक एसी बसों का संचालन करने की मांग उठाई:दैनिक यात्री
-हापुड़ रोडवेज डिपो राजस्व प्राप्त करने में यूपी में प्रथम रहता है
,हापुड़ ।
दैनिक यात्रियों ने भीषण गर्मी में हापुड़ से नोएडा तक इलेक्ट्रानिक एसी बसों का संचालन करने की मांग उठाई है। जिससे दैनिक यात्रियों को गर्मी में सफर करने में राहत मिल सके।
दैनिक यात्री सुमित अग्रवाल, ललित शर्मा,निखिल वत्स,जगदीश शर्मा,महेश गुरुजी, शकील अहमद,अजय वर्मा,राजकुमार शर्मा,रजत शर्मा, अनूप जाटव,सन्नी नारंग आदि ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक गजराज सिंह के माध्यम से लखनऊ शासन को पत्र पहुंचवाया था। इसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला है।
हापुड़ से नोएडा प्रतिदिन आने जाने वाले यात्री इलेक्ट्रानिक एसी का उपलब्ध न होने पर स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जबकि हापुड़ डिपो उत्तर प्रदेश में राजस्व प्राप्त करने में नंबर एक पर आता है।
गाजियाबाद क्षेत्रीय प्रबंधक (संचालन) रोडवेज द्वारा अवगत कराया गया है कि अभी गाजियाबाद रीजन में एसी बसों की कमी है और अभी नोएडा से हापुड़ रोड पर एसी बसों का संचालन नहीं किया जा सकता है। जब शासन द्वारा एसी बसों की उपलब्धता गाजियाबाद रीजन में हो जाएगी तब पूर्व विधायक की मांग के अनुसार हापुड़ से नोएडा रूट पर ए सी बसों का संचालन किया जाएगा।












