हापुड़ में 27 अगस्त से सुबह 7:08 बजे हापुड़ स्टेशन से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 27 जुलाई को होगा ट्रायल व उद्याघाटन ,यात्रियों को होगा फायदा, व्यापारियों ने जताया आभार

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
पूर्व सांसद व अन्य नेताओं की मांग पर रेलमंत्री ने मेरठ से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 27 अगस्त से सुबह 7:08 बजे हापुड़ स्टेशन से चलने की अनुमति दे दी है तथा 27 जुलाई को उद्घाटन व ट्रायल होगा। जिससे हापुड़ वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने इसका स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पूर्व में की बार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर हापुड़ में भी वंदेमातरम ट्रेन के स्टोरेज की मांग की थी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त रेलमार्ग पर भारी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है तथा इस पर वन्देभारत ट्रेन चलाया जाना आर्थिक दृष्टि से भी उपयोगी होगा। इसके अलावा
प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्रेन के स्टोप की मांग की थी।
मेरठ-लखनऊ रूट पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस हापुड़ रेलवे स्टेशन पर 27 अगस्त से सुबह 7:08 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन रात 8:58 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 9 बजे अपनी आगे की यात्रा शुरू करेगी। इस स्टॉपेज से मेरठ से लखनऊ, अयोध्या, और वाराणसी की यात्रा और भी सुगम और तेज होगी।हापुड़ के सैकड़ों यात्री अब लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी तक सीधे यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों का समय बचेगा।
रेलवे अधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई को ट्रेन का ट्रायल व उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।
व्यापारी नेता अरूण अग्रवाल चीनी वाले,सचिन जिंदल, ललित कुमार छावनी वालें,विनोद गुप्ता, अशोक बबली, राजीव अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल वुड इंडिया, मोहित जैन,संजय गुप्ता , टुक्कीराम गर्ग, गिरीश त्यागी, अजय त्यागी बंटी, मोहित अग्रवाल, शान्तुन सिंघल, धीरज चुग सोनू, दीपांशु गर्ग साड़ी वालें, सन्नी जैन, राजेन्द्र गुप्ता पाईप वालें, वैभव गुप्ता, विभोर अग्रवाल, दीपक गोयल ,संजय डाबर, सतेन्द्र गौड़, विमेश गोयल, अशोक छारिया, रोहित गर्ग, मनोज कर्णवाल, राजकुमार शर्मा आदि ने रेलमंत्री का आभार जताया है।













Hi there friends, how is everything, and what you would like to say about this post, in my view its
really awesome designed for me.
What’s up, the whole thing is going fine here and ofcourse every one is
sharing facts, that’s genuinely fine, keep up writing.