ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में फूंका भाजपा नेता का पुतला,किया प्रदर्शन

संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला.

संसद और देश की जनता के समक्ष माफी मांगे अनुराग ठाकुर – कांग्रेस.

हापुड़।बुधवार को हापुड़ के कांग्रेस जनों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित हुए और नेहरू प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण किया। इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने बीच चौराहे पर पहुंचकर सदन में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में उनका पुतला जलाया। कांग्रेस जनों ने भाजपा नेता का पुतला बनाकर उनके मुंह पर कालिख पोती और जमकर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिससे क्षुब्ध होकर आज कांग्रेस जन पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर भाजपा नेता का पुतला दहन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि मंगलवार को बजट बहस के दौरान भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनकी जाति पूछते हुए कहा था कि “जिसे खुद अपनी जाति का नहीं पता, वह व्यक्ति संसद में जातिगत जनगणना की मांग कर रहा हैं।” भाजपा नेता के इसी बयान से पूरे देश और देश की संसद में ये बवाल मचा हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि संवैधानिक पद पर बैठे भाजपा के नेता को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह की ओछी टिप्पणी कतई नहीं करनी चाहिए थी। भाजपा नेता द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी उनकी तुच्छ और अपंग मानसिकता को दर्शाता हैं। गजराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए भाजपा नेता को पूरे देश के समक्ष माफी मांगनी होगी, तभी कांग्रेस जनों का आक्रोश शांत होगा। उन्होंने कहा हैं कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जातिगत जनगणना की मांग से बौखलाई हुई हैं। इसलिए दिन प्रतिदिन भाजपाई नेताओं द्वारा राहुल गांधी जी पर व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणियां व गाली गलौच की जा रही हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, डॉक्टर वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, ज्ञानेंद्र गुप्ता, मुकेश कौशिक, नरेश भाटी, रघुवीर सिंह एडवोकेट, खेम सिंह सहारा, खालिद खान, मनोज कौशिक, गौरव गर्ग, विकास त्यागी, आशाराम शर्मा, हसन आतिफ, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, सुबोध शास्त्री, राहत चौधरी, जस्सा सिंह, शहजादा चौधरी, नरेश कर्दम, पप्पू धींगान, चमन शर्मा, राजेंद्र सैनी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page