हापुड़ पुलिस की मानवीय चेहरा: योगी सरकार में पुलिस कर रही कांवड़ियों की जमकर सेवा, पुष्प वर्षा कर घावों पर लगा रही है महरम

हापुड़ पुलिस की मानवीय चेहरा: योगी सरकार में पुलिस कर रही कांवड़ियों की जमकर सेवा, पुष्प वर्षा कर घावों पर लगा रही है महरम
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
योगी सरकार में हापुड़ पुलिस का मानवीय चेहरा भी लोगों को देखने को मिल रहा है। दूरदराज से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों की सेवा में हापुड़ पुलिस दिन रात जुटी है। कांवड़ियों की जमकर सेवा कर पुष्प वर्षा कर घावों पर महरम लगाकर उनकी सेवा की जा रही है।
हापुड़ पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों में बने ड्यूटी पाइंटों/कावड़ यात्रा हेतु बनाई गई अस्थाई चौकियों, शिविरों आदि पर ड्यूटीरत रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात सुगम बनाए रखने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं,साथ ही श्रद्धालुओं का पुष्प एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया,श्रद्धालुओं से वार्ताकर उनकी कुशलता आदि के बारे में जाना गया।
एएसपी विनीत भटनागर ने
सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि पावन श्रावण कांवड़ यात्रा को सहजता पूर्वक, निर्विघ्न एवं दुर्घटना मुक्त बनाए रखने हेतु हापुड़ पुलिस का सहयोग करें।
हापुड़ पुलिस परिवार कामना करता है कि श्रद्धालुगण सकुशल कांवड़ यात्रा पूर्ण कर अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंचें।












