हापुड़ निवासी दंपत्ति के सहयोग से अमेरिका में आयोजित हिंदी नाटिका की गूंज

हापुड़।
नगर के समाजसेवी दंपत्ति ने अमेरिका में हिंदी नाटिका की प्रस्तुति का कार्यक्रम आयोजित कर धूम मचा दी। वहां रह रहे भारतीयों सहित विदेशियों ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के पटेल नगर निवासी दंपत्ति अरूण अग्रवाल व उनकी पत्नी सविता अग्रवाल ने अमेरिका की संस्था सदाबहार सीनियर क्लब के तत्वावधान में एक हिंदी नाटिका ‘विजयी विश्व तिरंगा’ की नाटिका का आयोजन अमेरिका के डलास सीनियर सेंटर में आयोजित किया।
कार्यक्रम में हिंदी नाटिका को बहुत पसंद किया गया। इस नाटिका को रेडियो रूपक की शैली में संवादों द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
इस नाटिका में कलाकार अरुण अग्रवाल, सविता अग्रवाल,गाजियाबाद से दिनेश वर्मा,बेंगलुरु से डॉ० आभा सिंघवी और दिल्ली से डॉ० स्नेह सुधा नवल व डॉ० हरीश नवल ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। नाटिका का लेखन और निर्देशन डॉ० हरीश नवल थे। जिसे वहां भारतीयों सहित सैकड़ों अमेरिकन्स ने देखकर प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि हापुड़ निवासी दंपत्ति अरुण अग्रवाल और श्रीमती सविता अग्रवाल दो वर्षों से वहां सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा ले रहे हैं।












