ATMS College of Education Menmoms
News

महिला व्यापारी से दिल्ली के व्यापारियों ने हड़पे 70.86 लाख रुपये

महिला व्यापारी से दिल्ली के व्यापारियों ने हड़पे 70.86 लाख रुपये

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला व्यापारी से दिल्ली के व्यापारियों ने पोल्ट्री फीड्स सप्लीमेंट लेकर 70.86 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हापुड़ के मोहल्ला सादात निवासी हुमा खान ने बताया कि वह मायरा फोजन फूड्स कंपनी की प्रोपराइटर हैं। वह पोल्ट्री फीड्स सप्लीमेंट बनाकर बेचने का काम करती हैं। जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कबीर ओवरसीज कंपनी के मालिक हालपता दिल्ली के चौहान बांगर के अजहरुद्दीन व उसके अकाउंटेंट आमिर खान ने उससे कई बार में माल खरीदा था।

इसके कारण उसके आरोपी पर 70.86 लाख रुपये का बकाया रह गया था। 27 अगस्त 2024 को उन्होंने आरोपी अजहरुद्दीन व आमिर खान से सख्ती के साथ रुपये देने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page