News
ड्रोन के भय से पहरेदारी कर रहे लोगों ने चोर समझकर मंदबुद्धि युवती की पिटाई की, पुलिस को सौंपा

ड्रोन के भय से पहरेदारी कर रहे लोगों ने चोर समझकर मंदबुद्धि युवती की पिटाई की, पुलिस को सौंपा
, हापुड़।
जिलें में ड्रोन के आंतक के चलते ग्रामीणों ने रात में पहरेदारी शुरू कर दी। धौलाना क्षेत्र में देर रात ग्रामीणों ने चोर समझकर एक मंदबुद्धि युवती की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर खिचरा में रविवार देर रात एक युवती संदिग्ध अवस्था में घूमती नजर आई तो लोगों को उस पर शक हुआ। महिलाओं ने उसे पकड़कर पूछताछ की। इस दौरान युवती के साथ मारपीट की गई। बाद में पता चला कि वह मंदबुद्धि है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। वे ड्रोन कैमरों से चोरों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
सीओ अनीता चौहान ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि लोग कानून को अपने हाथ में न लें।












