हापुड़ के व्यापारी नेता के धर्मकांटे से नौकर 22 हजार रुपए चोरी कर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

व्यापारी नेता के धर्मकांटे से नौकर 22 हजार रुपए चोरी कर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक धर्मकांटे का नौकर गल्लें से 22 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित व्यापारी नेता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी व व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व अग्रवाल महासभा के
कोषाध्यक्ष विमेश गोयल का गढ़ रोड़ फ्लाईओवर पर गोयल धर्मकांटा है। जहां पर शुक्रवार सुबह उनका नौकर सोनू यादव गल्लें में रखे 22 हजार रुपए चोरी करके फरार हो गया। आज सुबह कांटे पर आने पर व्यापारी नेता को घटना का पता चला है।
पूरी घटना धर्म कांटे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












