हापुड़ के लिए अभिशाप बना नगर पालिका का कूड़ाघर, कूड़े में रोजाना आग लगाने से बच्चों से लेकर बड़ों तक को हो रही है भारी परेशानी

हापुड़। नगर पालिका द्वारा
फ्री गंज रोड पर बनाए गए कूड़ाघर में रोजाना आग लगा देते हैं। जिससे पास ही स्थित स्कूल, अस्पताल व अन्य लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। देर रात कूड़े के ढेर में आग लग गई।आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लोगों ने बताया कि पालिका के कर्मचारी और कुछ निजी वाहन यहां पर कूड़ा डाल जाते हैं। उसके बाद कूड़े का ढेर होने पर
उसमें आग लगा देते हैं, जिससे उठवाना न पड़े।
अनुसार, किसी ने कूड़े में आग लगा दी। कुछ ही देर में यह आग आसपास के क्षेत्र में फैल गई। स्थानीय निवासियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैक के किनारे नियमित सफाई नहीं होती, जिसके कारण कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। वहीं लोगों ने पालिका पर भी मनमानी का आरोप लगाया है।












