ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ के दंपत्ति विदेशी फंडिंग से करवाते थे धर्मान्तरण, पादरी गिरफ्तार

हापुड़।

मोदीनगर पुलिस ने विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक पादरी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पादरी और उसकी पत्नी हापुड़ में बैथहलम गोस्पल नाम से ट्रस्ट चलाते हैं और इसकी आड़ में गरीब हिंदुओं को पैसों का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते थे। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पादरी के ट्रस्ट को विदेश और देश के विभिन्न राज्यों से फंडिंग होने की पुष्टि हुई है।

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि 23 जुलाई को मोदीनगर थानाक्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी आशीष ने अपने गांव के रोहित और उसकी मां के खिलाफ शिकायत दी थी। आशीष का आरोप है कि मां-बेटा लोगों को पैसे देकर उन पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डालते हैं। मामले का पता लगने पर हिंदू संगठनों तथा ग्रामीणों ने हंगामा किया, जिसके बाद मोदीनगर पुलिस ने रोहित और उसकी मां के खिलाफ धर्मांतरण कराने का केस दर्ज किया था। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच में थाना हापुड़ देहात के पीरनगर सूदना निवासी महेंद्र और उसकी पत्नी के नाम प्रकाश में आए। दोनों हापुड़ में वैथहलम गोस्पल
नाम से ट्रस्ट चलाते हैं। इसकी आड़ में वह धर्मांतरण कराते थे।

ट्रांजेक्शन से हुई विदेशी फंडिंग की पुष्टि पुलिस ने जांच की तो उसके तीन बैंक खाते ट्रेस हुए। खातों की ट्रांजेक्शन खंगालने पर विदेशी फंडिंग की पुष्टि हुई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page