ATMS College of Education Menmoms
News

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती,होटल में बुलाकर किया गैंगरेप, डॉक्टर सहित चार पर एफआईआर

हापुड़।

हापुड़ के एक मोहल्ला में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक समेत 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी की मुलाकात सोशल मीडिया पर एक युवक से हुई। इसके बाद युवक ने उसे पिलखुवा के एक होटल में मिलने के बुलाया। आरोपी ने यहां किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने फोटो खींच लिए। इसके बाद उसने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी बीच उसे एक चिकित्सक ने भी ब्लैकमेल किया। आरोप है कि विरोध करने पर चिकित्सक ने मारपीट भी की।

काफी समय से चारों युवक प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इस पर मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी के आदेश पर महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। महिला थाना अध्यक्ष मनु सक्सेना ने बताया कि एक चिकित्सक समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page