ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

ऑफिस से घर जा रहे युवक पर बदमाशों ने किया हमला

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एक कंपनी से अपने घर खाना खाने जा रहे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक पर कुछ आरोपितों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक घायल हो गया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और 12 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव सबली के रहने वाले प्रिंस ने बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 25 मार्च को वह घर से कंपनी आया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह खाना खाने के लिए कंपनी से घर जाने के लिए निकला था। कंपनी से बाहर निकलकर कुछ ही दूर चलने पर पहले से ही घात लगाए बैठे दस्तोई रोड के रहने वाले जोंटी, मनु और 12 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर आरोपितों ने पीडि़त के साथ गाली-गलौज कर दी।

पीडि़त ने मदद के लिए लगाई गुहार

विरोध करने पर आरोपितों ने पीडि़त पर जानलेवा हमला कर दिया। मदद के लिए पीडि़त ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने घायलावस्था में पीडि़त को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में नामजद और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

12 Comments

  1. Pingback: 뉴토끼
  2. Pingback: nn dmt vape pen
  3. Pingback: Indeed
  4. Pingback: tieten
  5. Pingback: Diyala Univer
  6. Pingback: videos
  7. Pingback: this page
  8. Pingback: ET
  9. Pingback: aviator slot India
  10. Pingback: click here
  11. Pingback: Sweet Bonanza

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page