ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

हापुड़ की भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्ताओं ने किए नव निर्मित संसद के दर्शन

हापुड़।
भारतीय लोकतंत्र के मंदिर नवनिर्मित संसद भवन के दर्शन हेतु आज जनपद बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुई जिसको संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष नरेश तोमर व विधायक विजयपाल आडती ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संसद में दर्शन का सर्वप्रथम लाभ देश की आम महिलाओं को प्रदान करने का प्रधानमंत्री का यह निर्णय अत्यंत सराहनीय व महिला शक्ति को बल प्रदान करने वाला है। भारतीय जनता पार्टी की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सदैव महिला शक्ति को आगे रखने का कार्य किया है और सदैव महिला को मान सम्मान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है जिस प्रकार आज महिला सशक्तिकरण के लिए नारी सम्मान संविधान लागू किया है जिसको महिला आरक्षण बिल भी कहते हैं ऐसे ही भारतीय जनता पार्टी ने सदैव मातृशक्ति को नमन किया है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता छवि दीक्षित मनोरमा रघुवंशी सोनिया वर्मा अरुण शर्मा भावना रस्तोगी महामंत्री पुनीत गोयल मोहन सिंह ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया राजीव अग्रवाल सहित प्रमुख कार्यकर्ता बंधु रहे।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page