HapurNewsUttar Pradesh
हापुड़ की बेटी तरुनिका चौहान ने बीटेक में वनस्थली विद्यापीठ में किया टॉप, गोल्ड मेडल से सम्मानित

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
नगर निवासी शिक्षिका की बेटी ने बीटेक में वनस्थली विद्यापीठ में टॉप किया है। एनईटीएफ चेयरमेन ने उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के आर्यनगर निवासी व शिक्षिका उषा किरण चौहान की बेटी तरुनिका चौहान राजस्थान की
वनस्थली विद्यापीठ में इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक की छात्रा है। जिन्होंने बीटेक में यूनिवर्सिटी टॉप किया।
यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी
संगठन के चेयरमैन अनिल डी. सहस्रबुद्धे ने तरुनिका चौहान को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। उनके सम्मान पर शिक्षिकाओं व अन्य ने बंधाई दी है।












