हापुड़ का नाम दुनिया में विख्यात करने वालें दी चैम्बर ऑफ कॉमर्स की 100 साल पुरानी बिल्डिंग व्यापारी नेता ललित छावनी वालों की अध्यक्षता में 39.11 करोड़ रुपए में बिकी, नोएडा की फर्म ने लगाई सर्वाधिक बोली

हापुड़ का नाम दुनिया में विख्यात करने वालें दी चैम्बर ऑफ कॉमर्स की 100 साल पुरानी बिल्डिंग व्यापारी नेता ललित छावनी वालों की अध्यक्षता में 39.11 करोड़ रुपए में बिकी, नोएडा की फर्म ने लगाई सर्वाधिक बोली, शेयर धारकों में खुशी की लहर
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
पूरी दुनिया में वायदा कारोबार के कारण विख्यात दी चैम्बर ऑफ कॉमर्स की बिल्डिंग की नीलामी व्यापारी नेता ललित कुमार छावनी वालें की अध्यक्षता में शुरू की गई। नोएडा की एक फर्म ने सर्वाधिक बोली लगाते हुए 39.11 करोड़ रुपए में अपनी तरफ कर ली।
जानकारी के अनुसार देश व विदेश में वायदा कारोबार के लिए विख्यात रहे दी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बंद होने के बाद उसकी बिल्डिंग की नीलामी की गई, जिसमें सात निविदादाताओं ने भाग लिया।
सर्वाधिक बोली नोएडा की फर्म के प्रोपराइटर रिषि गोयल ने लगाते हुए 39.11 करोड़ रुपए में अपनी तरफ कर ली। जिससे शेयर धारकों में खुशी की लहर है।
इस मौके पर चैम्बर से जुड़े दिनेश मित्तल, सुरेश संपादक,ललित कुमार छावनी वालें, सुरेश तौलिए वालें, रोहित गर्ग, राजीव कुमार,कपिल SM, सचिव महीपाल सिंह आदि मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि चैम्बर की बिल्डिंग बिकने के बाद विश्व प्रसिद्ध वायदा स्थल(रिंग) पाटिया के नाम से विख्यात भी बेचा जायेगा।













loot liya. kahi se bhi uski kimat 39 crore nahi hai. is deal ki jaanch honi chahiye.