ATMS College of Education Menmoms
News

चौधरी चरण सिंह सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक , भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी : मनोज वाल्मीकि

– पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि ने दी शुभकामनाएं

– हरित क्रांति के जनक वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलने पर मनोज वाल्मीकि ने जताई खुशी

हापुड़, । पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव तथा हरित क्रांति के जनक कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के फैसले का उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि ने स्वागत किया है। मनोज ने तीनों विभूतियों के प्रति अर्पित करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। मनोज वाल्मीकि ने इन तीनों महान विभूतियों को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारत सरकार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

चरण सिंह को भारत रत्न मिलना करोड़ों किसानों का सम्मान
मनोज ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए लिखा, ”जननेता, किसानों के मसीहा, गांवों, अन्नदाता किसानों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ प्रदान करने की घोषणा अभिनंदनीय है। वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक थे। यह गौरव राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदानों का सम्मान है।” वहीं वाल्मीकि ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा देश के करोड़ों किसानों का सम्मान है। यूपी के लिए ये और भी अभिनंदनीय है, क्योंकि चौधरी साहब प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नई दिशा प्राप्त की थी।

राव ने विपरीत परिस्थितियों में संभाला था देश, किये थे आर्थिक सुधार
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न के ऐलान पर मनोज ने लिखा, ”पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ से विभूषित किए जाने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश के आर्थिक विकास को एक नई गति प्रदान की। भारत के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।” ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने देश को विपरीत परिस्थितियों में नेतृत्व दिया था। उनके कार्यकाल में आर्थिक सुधारों को अपनाया गया था।

कृषि और किसानों के लिए स्वामीनाथन के अद्वितीय योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि
मनोज ने प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा का स्वागत करते हुए लिखा, ”प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले डॉ. एमएस स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का निर्णय स्वागतयोग्य है। कृषि और किसानों के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदानों का सम्मान है। यह सम्मान कृषि को बदलने में उनके अद्वितीय योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page