HapurNewsUttar Pradesh
खाघ विभाग ने भुने चने के गोदाम पर छापा, नमूने भरे

हापुड़ ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय और अन्य अधिकारियों की टीम ने मार्केट यार्ड नवीन मंडी समिति स्थित फर्म अजय कुमार संजय कुमार पर छापेमारी कर भूनें चनों को सीज कर नमूने भरे।
अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक 1950 किलोग्राम भुना हुआ चना सीज कर दिया गया है। सीज किए गए इस माल की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 58 हजार 325 रुपए है।












