हाईवोल्टेज ड्रामा : पानी की टंकी पर चढ़कर नशे में युवक ने की गालियों की बौछार , वीडियो वायरल

हाईवोल्टेज ड्रामा : पानी की टंकी पर चढ़कर नशे में युवक ने की गालियों की बौछार , वीडियो वायरल
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र की तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी में आज सुबह एक युवक ने चढ़कर गंदी गंदी गालियां दी। जिसको वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा ।
जानकारी के अनुसार धौलाना तहसील परिसर में शुक्रवार सुबह
धौलाना के गांव खेड़ा निवासी रोहित अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा। युवक के टंकी पर चढ़ते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, तहसील कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने सूझबूझ और समझाइश के जरिए युवव को सकुशल नीचे उतार लिया, जिसके बाद सभी राहत की सांस ली।












