हाईवें पर तेज रफ्तार टाइल्स से भरा एक ट्रोला अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे गिरा, बाल बाल बचे लोग

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टाइल्स से भरा एक ट्रोला अनियंत्रित होकर हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया, परन्तु कोई घायल नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से टाइल्स से भरा एक ट्रोला लेकर मुरादाबाद की तरफ जा रहा था, जैसे ही ट्रोला देहात क्षेत्र के ततारपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा,तो वह अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए पुल से नीचे गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रोले को हटाया गया और टूटी टाइल्स को साफ कर यातायात व्यवस्था बहाल की गई।
उन्होंने बताया कि चालक राजस्थान निवासी जगवीर सिंह
और क्लीनर बब्लू मामूली रुप से घायल हो गया।प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रोला अनियंत्रित हुआ।












