हाइवे पर लाईट ठीक करवा रहे कर्मचारी से मोबाइल छीनने के आरोपी दो बदमाश गिरफ्तार
![हाइवे पर लाईट ठीक करवा रहे कर्मचारी से मोबाइल छीनने के आरोपी दो बदमाश गिरफ्तार](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/img-20240701-wa00128552306941826935478-jpg.webp?fit=1600%2C1200&ssl=1)
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में हाईवेकर्मी से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, चाकू, तमंचा और चाकू बरामद किया है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-11-53-23-22_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E25432056503620854403-300x170.webp?resize=300%2C170&ssl=1)
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि 14 जून को हाईवे कर्मी अलखनाथ मौर्य छिजारसी पुलिस चौकी के पास स्ट्रीट लाइट सही करा रहा था, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने झपट कर उससे मोबाइल लूट कर ले गए थे। उक्त घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-09-23-02-04_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f7E23587213311365160557-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
पुलिस ने हिंडालपुर वाले रास्ते से चैकिंग के दौरान दो बदमाशों मोहल्ला शुक्लान निवासी शिवालय और साहिल को गिरफ्तार किया है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-11-53-16-62_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E24678594211151495975-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
सीओ ने बताया कि आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा- कारतूस और चाकू बरामद किया है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-11-18-37-40_7352322957d4404136654ef4adb645047E25921638945027560113-214x300.webp?resize=214%2C300&ssl=1)