हाइवे पर चार वाहनों की टक्कर, तीन घायल , लगा जाम

हाइवे पर चार वाहनों की टक्कर, तीन घायल , लगा जाम
हापुड़।बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक एंबुलेंस सहित चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हाईवे पर हनुमान मंदिर के निकट एक पिकअप को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पंजाब निवासी जगदीश और दलजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंची ही थी कि पीछे से आई दूसरी पिकअप ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में एंबुलेंस का चालक प्रवीण भी घायल हो गया ।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन फिर से सुचारू कराया।












