News
हाइवें पर खड़े ट्रक में घुसी कार, अधिवक्ता की हुई दर्दनाक मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हाइवें पर खड़े ट्रक में घुसी कार, अधिवक्ता की हुई दर्दनाक मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में बुधवार सुबह हाईवे पर खड़े एक ट्रक में कार घुस गई। जिससे कार सवार अधिवक्ता की मौत हो गई।
हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में शिवा ढाबा के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे कार सवार निजामपुर निवासी अधिवक्ता नरेश तोमर की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया।












