संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हापुड़।
जिलें में अलग अलग दो युवकों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मौहल्ला पन्नापुरी निवासी राहुल अहेरिया (25) का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक राहुल फूलों का कार्य करते हैं। राहुल का उनकी पत्नी लक्ष्मी से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। राहुल के चार वर्ष का पुत्र भी है। विवाद में वह बृहस्पतिवार को पत्नी को मायके छोड़ आ थे। शाम को घर लौटने पर उन्होंने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया।
उधर धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना निवासी कृष्णपाल (26) का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता चंद्रपाल ने बताया कि उनके पुत्र कृष्णपाल आठ दिन पहले घर से बिना बताए निकल गए थे। उन्होंने परिजनों के साथ पुत्र को काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने उनके पुत्र का शव गांव स्थित जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ देखा।











