हत्याकांड की जांच कर रहे हापुड़ के इंस्पेक्टर को मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने चार लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

हत्याकांड की जांच कर रहे हापुड़ के इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने मेरठ में चार लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

हापुड़। जनपद के कई थानों में तैनात रहे थाना प्रभारी व वर्तमान में डीसीआरबी और रिट सेल प्रभारी इंस्पेक्टर को हत्याकांड की जांच के दौरान चार लाख रुपए की रिश्वत लेते मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जिले में कई थानों में थाना प्रभारी के रूप में तैनात रहे व जनपद में डीसीआरबी और रिट सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह एक हत्याकांड की जांच कर रहे हैं, जिसमें नाम निकालने के लिए धनराशि की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम मेरठ में की गई। मेरठ में टीम पिछले कई दिन से इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की रेंकी कर बुधवार को चार लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ में गिरफ्तार एंटी करप्शन की टीम आरोपी निरीक्षक को मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में ले गई है। जहां निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।












