ATMS College of Education Menmoms
News

हंड्रेड इंस्पायरिंग इंडियंस में प्रकाशित हुई ऑस्कर विनर सुमन के संघर्ष की कहानी, देश के 100 प्रेरणादायक भारतीयों को लेकर प्रकाशित हुई किताब

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
देश के प्रमुख राईटर डॉक्टर तिलक तंवर द्वारा देश के 100 प्रभावशाली लोगों के संघर्ष व प्रेरणा को लेकर हंड्रेड इंस्पायरिंग इंडियंस नामक पुस्तक का प्रकाशन किया गया,जिसमें हापुड़ निवासी व ऑस्कर विनर सुमन के संघर्षों के बारें में भी बताया गया हैं। किताब के प्रकाशन पर सुमन को हापुड़ के लोगों ने बंधाई दी है।
जानकारी के अनुसार देश के प्रमुख लेखक डॉ. तिलक तंवर ने देश की 100 प्रभावशाली भारतीयों को लेकर
हंड्रेड इंस्पायरिंग इंडियंस नामक पुस्तक प्रकाशन की घोषणा की थी।
लेखक डॉ. तिलक ने बताया कि
किताब में उन लोगों का चयन किया गया जिन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है और देश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि सुमन द ऑस्कर विनर (पैड वूमेन) एंबार्क केयर फाउंडेशन की नेशनल प्रेसिडेंट और एनसीडब्ल्यू डीसी की नेशनल एंबेस्डर एवं नेशनल चेयर पर्सन का चयन किया गया था।
उन्होंने बताया कि प्रकाशित किताब में सुमन ने घर-घर जाकर लोगों को और महिलाओं को जागरूक करनें से लेकर कैसे पीरियड्स में ध्यान रखा जाता है और महिलाओं को खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया। उनके इस सामाजिक कार्य को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बन चुकी है जिसे ऑस्कर अवार्ड भी मिल चुका है। सुमन ऑस्कर विनर ने अपने जिले का ही नहीं बाकी पूरे देश का नाम रोशन किया है। प्रेरणादायक कार्य को देखते हुए उनका इस किताब में चयन किया गया था।
किताब के प्रकाशित होतें ही हापुड़वासियों व अन्य गणमान्य लोगों ने सुमन ऑस्कर को बंधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page