M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अश्लील वीडियो वायरल करनें पर पीड़ित ने पंचायत के फरमान पर आरोपी को चप्पलों से पीटा,वीड़ियों वायरल

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में युवती का एक अश्लील वीडियो वायरल करने पर पंचायत के फरमान पर आरोपी युवक को पीड़िता ने मुंह पर चप्पलों से पीट आरोपी को अर्द्धनग्न भी किया गया। पुलिस को इस मामले को भनक तक नहीं लग सकी। जबकि पंचायत से एक दिन पहले ही युवती ने मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसे दिखाकर लगातार उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था शादी से मना करने पर उसका वीडियो वायरल करने को धमकी दी गई। काफी मिन्नत की लेकिन आरोपी युवक नहीं माना उसने वीडियो वायरल कर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामला गांव का होने के चलते आपसी सुलह की बात उठने लगी। इस पर 14 अगस्त को गांव में पंचायत रखी गई। जिसमे युवक को सरेआम चप्पलें मारने का फरमान जारी हुआ। युवक हाथ नीचे करे खड़ा रहा, डेढ़ मिनट की वीडियो में युवती ने युवक को करीब 15 चप्पलें उसके चेहरे पर मारी इतना ही नहीं युवती के एक परिजन ने युवक की शर्ट भी उतार दी। सरेआम गांव में इस तरह की घटना हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

मामले में बहादुरगढ़ थाना में छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page