स्वस्थ उद्यमी, सशक्त उद्योग’ थीम पर आईवाईसी-आईआईए का फिटनेस सत्र, सेलिब्रिटी कोच हीर राठी ने कराया भांगड़ा वर्कआउट

:स्वस्थ उद्यमी, सशक्त उद्योग’ थीम पर आईवाईसी-आईआईए का फिटनेस सत्र, सेलिब्रिटी कोच हीर राठी ने कराया भांगड़ा वर्कआउट
एनीटाइम फिटनेस जिम में उद्यमियों ने सीखे हेल्थ टिप्स, व्यस्त दिनचर्या में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का दिया संदेश; सदस्यों ने पहल को बताया प्रेरणादायक
हापुड़। उद्यमियों और युवा उद्योगपतियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए आईवाईसी और आईआईए ने रविवार को एनीटाइम फिटनेस जिम में विशेष फिटनेस एवं भांगड़ा एक्सरसाइज सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ उद्यमी, सशक्त उद्योग’ रही।
सेलिब्रिटी कोच ने दिए हेल्थ टिप्स
सत्र में प्रसिद्ध फिटनेस एवं सेलिब्रिटी कोच सुश्री हीर राठी ने बतौर प्रशिक्षक हिस्सा लिया। उन्होंने सदस्यों को नियमित व्यायाम, संतुलित डाइट और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में बताया। हीर राठी के निर्देशन में आईवाईसी, आईआईए यूथ विंग और मुख्य संस्था के सदस्यों ने जोश के साथ भांगड़ा वर्कआउट और विभिन्न फिटनेस गतिविधियों में भाग लिया।
व्यस्त शेड्यूल में सेहत जरूरी
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतिभागियों ने इस पहल को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर पवन शर्मा, लवलीन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, वैभव गुप्ता, मुदित बंसल, प्रशांत शर्मा, ध्रुव गुप्ता, अक्षत अग्रवाल, अमित सिंघल, इन्द्रमोहन बंसल, विवेक बंसल, प्रिंस बंसल, पारित बंसल, माधव बंसल, आयुष बंसल, मुदित मोहन चौबे एवं विनोद बंसल सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।











