प्यार में फंसाकर बार बार रेप कर किया शादी से इंकार, युवती ने हाथ की नस काटकर किया सोसाइड करने का प्रयास

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर बार बार रेप करने व शादी से इंकार करने से क्षुब्ध होकर हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।घायल अवस्था में वह ऑटो से खुद कोतवाली पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक पिछले कई महीनों से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा।
युवती ने बताया कि बीते तीन माह में आरोपी ने उसे दो बार जनसेवा केंद्र पर बुलाकर रेप किया। शादी की बात करने पर वह टालमटोल करने लगा और आखिरकार संबंध तोड़ दिए। इससे आहत होकर उसने हाथ की नस काट ली। घायल अवस्था में युवती जब कोतवाली पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












