ATMS College of Education Menmoms
News

पंजाबी समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया, शिक्षा प्राप्त करके ही जीवन में उन्नति संभव है:संजय डावर

पंजाबी समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया, शिक्षा प्राप्त करके ही जीवन में उन्नति संभव है:संजय डावर

हापुड़। कलेक्टर गंज स्थित गुरुद्वारे में पंजाबी सभा समिति ने कार्यक्रम का आयोजन कर पंजाबी समाज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को शील्ड,गिफ्ट देकर व पटका पहनाकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने पुरुस्कृत बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की कठिन परिश्रम व लगन से ही अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। शिक्षा प्राप्त करके ही जीवन में उन्नति कर सकता है।

पंजाबी सभा समिति के सचिव सरजीत सिंह चावला ने सभी बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम में हाई स्कूल परीक्षा में लविषा चुग 97.4 प्रतिशत,सार्थक चोपड़ा 90 प्रतिशत,संजीत आहूजा 97 प्रतिशत,इंटरमीडिएट परीक्षा में पार्थ सेठी 97 प्रतिशत,मनन गाबा 92 प्रतिशत,लक्ष्य गुलाटी 91प्रतिशत,अदित्री आनंद 98.2प्रतिशत,शब्द तरीका 90 प्रतिशत,अर्शदीप कौर 97.6प्रतिशत,अपार सिंह चावला 90 प्रतिशत, रौनक चुग 91प्रतिशत,नैतिक चुग 92 प्रतिशत आदि अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कमलदीप अरोड़ा, हरीश ग्रोवर, श्याम सुंदर खन्ना,इंद्र भयाना, गयाधीश तनेजा,लेखराज अनेजा, सौरभ गाबा, राजेश शर्मा डिंपल,यशपाल तनेजा, कपिल मुंजाल,जगदीश माकन,हरीश छाबड़ा, विपिन सचदेवा, राजेश नारंग,अनिल तनेजा, यशु ढींगरा,सोनू आहूजा, नरेंद्र कालड़ा,सरदार मुखी कालडा, ,सपना डावर, सोनिया चावला,एकता तरीका, नीरू ग्रोवर, सिम्मी आहूजा, सीमा अरोड़ा, गीता तरीका आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page