M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ में UIDAI का अपना पहला अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र हुआ शुरू

हापुड़ में UIDAI का अपना पहला अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र हुआ शुरू

*हापुड़:* हापुड़ और आसपास के लोगों को आधार बनवाने या उसमें कोई सुधार कराने के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हापुड़ में UIDAI का अपना पहला आधार सेवा केंद्र सुचारू तौर पर काम करने लगा है। ये सेंटर प्लॉट नंबर C1 & C2, अवंतिका एन्क्लेव, मोदीनगर रोड, हापुड़ पर स्थित है।
सेंटर इंचार्ज के अनुसार अब आधार सेंटर में सभी सुविधाएं सुचारू रूप से शुरू हो चुकी हैं।
*अत्याधुनिक सेंटर, आसान काम*
ये पूरा सेंटर अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। आमतौर पर सीएससी, बैंक, पोस्टऑफिस आदि जगह में सामने आने वाली समस्याओं से यहां आपका सामना नहीं होगा। ये पूरा सेंटर पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर होने का एहसास कराता है। हर एक काम के लिए अलग स्टाफ नियुक्त किया गया है। रोजाना तकरीबन 300 आधार से जुड़े आवेदनों को पूरा करने के लिहाज से इस सेंटर को तैयार किया गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए इस सेंटर पर हेल्प डेस्क बनाई गई है।
*कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं*
आधार सेवा केंद्र में आधार से जुड़े सभी काम हो रहे हैं। मसलन नया आधार, आधार में पता अपडेट कराना, मोबाइल नंबर, ईमेल या फिर फोटो या बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने तक के सभी काम किए जा रहे हैं। नाम, लिंग और जन्म तिथि में बदलाव भी यहां कराया जा सकता है। इसके साथ ही यहां UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाता है।
आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा। इसके साथ ही सेंटर सुबह 09:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा। आप UIDAI की साइट से अपना अपॉइंटमेंट बुक करके भी आ सकते हैं। http://Ask1.uidai.gov.in⁠
*नोट-* 18 वर्ष के नीचे आयु वर्ग के छात्रों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट और नया आधार बनवाना नि:शुल्क है तथा बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष काउंटर आरक्षित है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


3 Comments

  1. Tried voslots out and found some slots I hadn’t seen before. The bonuses aren’t bad either. Check it out and see if you find something you like! Give voslots a shot here: voslots

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page