M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ निवासी पैट्रोलकर्मी ने गाजियाबाद के होटल में की जन्मदिन पर पत्नी की चाकूओं से गोदकर हत्या, हुआ फरार

हापुड़। जनपद के एक युवक ने दहेज की मांग पूरी ना होनें पर अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उसे होटल में बुलाकर उसकी निर्मम हत्या कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाला पेट्रोल पंप कर्मचारी अर्जुन ने खोड़ा में मीडिया हाउस के पास स्थित दर्शन होटल में 2 दिन पहले कमरा किराये पर लिया था। अर्जुन का अपनी पत्नी के साथ 1 साल से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह उसने अपनी पत्नी को बात करने के लिए होटल के कमरे में बुलाया था। यहां पर किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आए अर्जुन ने चाकुओं से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होटल स्टाफ द्वारा पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम कमरे से सबूत जुटाने के साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। बहन ने लगाए आरोप घटना के संबंध में प्रियंका की बहन चंचल बताया कि ने लगभग ढाई साल पहले दोनों के प्रेम विवाह करने के दावे पर उनका विवाह कर दिया गया था। शादी के बाद दोनों हापुड़ में जाकर रहने लगे और कुछ ही दिनों बाद दोनों खोड़ा में किराए पर रहने लगे। आरोप है कि इस दौरान अर्जुन ने प्रियंका को करंट लगाकर मारने की कोशिश की, जिसके चलते मायके वालों ने दोनों को घर के पास ही बुराड़ी में किराए पर कमरा दिला दिया और अर्जुन को पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप में नौकरी पर लगवा दिया। चंचल ने आरोप लगाया है कि दहेज के चलते उसकी बहन की हत्या की गई है। पुलिस जांच के दौरान यह बात प्रकाश में आई है कि आरोपी अर्जुन ने 8 जनवरी को दोपहर लगभग 2 बजे होटल में किराए पर कमरा लिया था और तभी से वहां रह रहा था। थाना प्रभारी ब्रिजेश कुशवाहा ने बताया सुबह प्रियंका को लगभग 9:30 बजे होटल बुलाया था और लगभग 10:30 बजे हत्या करने के बाद आरोपी जैसे ही होटल से जाने लगा तो होटल वालों ने उससे हिसाब करने को बोला, लेकिन वह कुछ देर में आकर हिसाब करने की बात कहकर तेजी से भाग गया। शक होने पर होटलकर्मी उसके कमरे में पहुंचे तो बाथरूम में प्रियंका खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट प्रियंका की हत्या के मामले में उसके भाई अनुज ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये। होटल प्रबंधन द्वारा कमरा लेने वाले व्यक्ति के आधार कार्ड की छायाप्रति दिखाने पर पता चला कि अर्जुन ने ही वारदात की है। नहीं लगे हैं कैमरे वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रियंका व अर्जुन के आने के सही समय के बारे में पता लगाने के लिए जब सीसीटीवी कैमरों को तलाश की तो पता चला कि होटल में सीसीटीवी कैमरे ही नहीं लगे हैं। हालांकि होटल के रजिस्टर के आधार पर ही पुलिस ने दोनों के आने का समय जाना। 9 जनवरी को था जन्मदिन महिला की हत्या के मामले में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अर्जुन व प्रियंका के आधार कार्ड मिले। जिसके आधार पर पता चला कि 9 जनवरी को प्रियंका का जन्मदिन था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी प्रियंका को उसके जन्मदिन पर बुलाना चाहता था, जिसके चलते उसने कमरा बुक किया था।    



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page