युवक ने पड़ोसी के घर घुसकर युवती से किया रेप, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर घर में अकेली युवती से रेप कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता के परिजन किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। उनके वापस लौटने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी गांव निवासी सुहैब को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।













I am not very great with English but I get hold this really easy to understand.