खेत में टहलने जा रही बुजुर्ग महिला को गोवंश ने मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर सड़क पर गिरी, हुई मौत

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव
काकौड़ी में सोमवार शाम आवारा गोवंश ने खेत में टहलने जा रही एक 70 वर्षीय वृद्धा को टक्कर मारकर हवा में उछाल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है ।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम बाबूगढ़ के गांव काकौड़ी निवासी मथन कौर (70) खेतों की ओर टहलने जा रही थीं। जैसे ही वह खेतों के रास्ते पर पहुंचीं, वहां बड़ी संख्या में आवारा गोवंश घूम रहे थे। अचानक एक आक्रामक गोवंश ने मथन कौर पर तेजी से हमला कर दिया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्धा कई फुट हवा में उछलकर नीचे जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर दौड़े। लहूलुहान हालत में तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मार्ग में ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में आवारा गोवंश खुलेआम घूम रहे हैं। ये खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद कर रहे हैं, वहीं अब इंसानों पर भी हमला करने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।













Yo, been usin’ PokerStars for ages. Finally sorted out the PokerStars download thing! Easy peasy now, thanks to pokerstarsdownload. No more dodgy links, just straight to the action!
Playwin567 – okay, gotta admit, the name’s catchy. Variety of games is pretty good, nothing ground breaking. Solid if you want some casual fun!. Check it out at playwin567!