सावधान: हापुड़ में बिक रही है मिलावटी खाघ पर्दाथ, रोजाना विभाग नष्ट करवा रहा है मावा, मिठाई,तेल व अन्य खाघ सामग्री, तेल , रसगुल्ले, मावा करवाया नष्ट

हापुड़।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने सोमवार को जिले में कई दुकानों पर छापे मारे। जांच में संदिग्ध मिलने पर 7.20 लाख की कीमत का छह हजार लीटर सोयाबीन का तेल सीज किया गया। इसके अलावा बदबू आने और मिलावट के शक पर 360 किलोग्राम मावा और 180 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए गए। सभी तीन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम ने गांव रौटी में राजेश कुमार की मिठाई की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान मावा के नमूने लिए गए। यह मावा डीप फ्रीजर में रखा हुआ था, इसमें बदबू आ रही थी। टीम ने मौके पर एक खेत में गड्ढा खोदवाकर करीब 360 किलोग्राम मावा नष्ट कराया। हापुड़ के ट्रांसपोर्ट नगर में टैंकर से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। मौके पर तेल की एफएसडब्लू
लैब से जांच कराई गई, इसमें नमूना संदिग्ध मिला है। इस पर छह हजार लीटर तेल को सीज कर दिया गया। इस खाद्य तेल की कीमत 7.20 लाख रुपये है। वहीं टीम ने तीसरी कार्रवाई शिकायत के आधार पर गांव परतापुर में की। गांव में छापा मारकर सफेद रसगुल्ले का नमूना लिया गया। मौके पर गंदगी और रसगुल्ले के रेशे में मक्खियां मिलने पर करीब 180 किलोग्राम रसगुल्ले को नष्ट कराया गया है। इसकी कीमत करीब 21600 रुपये थी। इस पर प्रतिष्ठान स्वामी को नोटिस भी जारी किया गया। उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक श्रीवास्तव, आरपी गंगवार, सहरिश सादात, आरपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।












